फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 15 ग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 06:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडको चौक बाड़ी ब्राह्मणा के पास नाके के दौरान पकड़े तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने थाना बाड़ी ब्राह्मणा में 3 नशा तस्करों के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार कि सिडको चौक बाड़ी ब्राह्मणा के पास स्थापित वाहन चेकिंग नाके के दौरान पुलिस टीम ने सरोर अड्डा से जम्मू की ओर जा रही स्विफ्ट कार (जेके06बी-9815) को जांच के लिए रोका। चेकिंग के दौरान कार में बैठे व्यक्तियों से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार किए नशा तस्करों की पहचान मोहम्मद अलियास निवासी खन्यालकोट तंदमंडी जिला राजोरी, लवनीत आनंद निवासी राजोरी और तारिक हुसैन निवासी थातरी डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना बाडी ब्राह्मणा में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
मई माह में ही पुलिस ने एक दर्जन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 43 ग्राम हेरोइन बरामद
- 4 मई को सांबा पुलिस ने नशा तस्कर दो किंग पिन गिरफ्तार किए
- 4 मई को बाडी ब्राह्मणा पुलिस ने एक नशा तस्कर से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की,
- 9 मई को विजयपुर पुलिस ने 4 नशा तस्करों से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की,
- 10 मई विजयपुर पुलिस ने एक तस्कर से 2.3 ग्राम
- 10 मई को बाडी ब्राह्मणा पुलिस ने एक हार्डकोर तस्कर को गिरफ्तार किया,
- 12 मई को एक नशा तस्कर को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया
- 19 मई को दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, उन के कब्जे से 8.30 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें