फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में तीन बदमाश गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में तीन बदमाशों को पकड़ा है। उनकी कार की तलाशी में तेजधार हथियार (टोका) बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने टपयाल नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान कठुआ की ओर से आ रही एक कार को रोका। कार (सीएच01सीई-6847) की जांच में एक तेजधार हथियार (टोका) पड़ा मिला है। आरोपियों की पहचान सिकंदर सिंह निवासी जसथ घगवाल, टोनी शर्मा निवासी हरसाथ घगवाल और राकेश सिंह उर्फ चीकू निवासी जसथ घगवाल के रूप में हुई है। कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस थाना घगवाल में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें