दोमाना। दोमाना पुलिस ने 35 ग्राम सोने की चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोमाना पुलिस थाने में सृष्टा देवी निवासी टक्कू चक ने शिकायत दी थी कि सात अक्तूबर को चोरों ने उनके घर से सोने के गहने चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ग्रामीण संजय शर्मा, एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल और दोमाना पुलिस थाना प्रभारी महेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सोमवार को दोमाना से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ चिंटू, सोनू सिंह उर्फ काकू निवासी रणसू रियासी, संदीप सिंह उर्फ शिपु निवासी पल्लांवाला खौड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शातिरों से दो लाख का चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।