फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस हिरासत से फरार लूट के आरोपी के तीन मददगार गांदरबल से गिरफ्तार

विज्ञापन
नगरोटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन
-पनाह देने वाले दंपती और हिरासत से भागने में मदद करने वाला दबोचा
विज्ञापन

-थन्नामंडी का आरोपी बशारत हाईवे पर लूट की कई वारदातों में है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी को हिरासत से भगाने वाले और शरण देने वाले दंपती को नगरोटा पुलिस ने गांदरबल से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जफर हुसैन खटाना उर्फ आदिल निवासी राजोरी और दंपती सोनिया कौसर और सुहैल अहमद खुरू निवासी गांदरबल के रूप में हुई है।
आरोपी बशारत महमूद थन्नामंडी (राजोरी) के साज नेरोजल का रहने वाला है और पुलिस हिरासत से फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। बशारत के खिलाफ जानीपुर पुलिस थाने में आईपीसी 353, 332, 224 के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नगरोटा पुलिस को तकनीकी टीम की मदद से आरोपी बशारत के गांदरबल क्षेत्र में होने का पता चला था। इसके बाद पुलिस ने गांदरबल पुलिस के समन्वय से तीन जगहों पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें जफर हुसैन खटाना उर्फ आदिल निवासी कोटेरंका, पनहार्ड, राजोरी ने साजिश के तहत बशारत को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की। पुलिस ने बाइक (पीबी35एएच 7759) भी बरामद की है जिससे आरोपी भागा था। दो अन्य आरोपियों में दंपती सोनिया कौसर और सुहैल अहमद खुरू शामिल हैं। दोनों ने आरोपी को अपने घर में शरण दी थी। पुलिस ने साजिश रचने और अपराधियों को शरण देने में शामिल तीनों आरोपियों को गांदरबल से गिरफ्तार किया। आगे की जांच के लिए मामले को जानीपुर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


दो मवेशी तस्कर पीएसए के गिरफ्तार
जम्मू। ऑपरेशन कामधेनु के तहत दो कुख्यात गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पीएसए लगाया है। तस्करों में जफर अहमद निवासी मझीन रंगोरा, जम्मू और मुस्कान अली निवासी जिंदराह तहसील डंसाल के रूप में हुई है। दोनों की आपराधिक व तस्करी की गतिविधियों में बार-बार संलिप्तता मिली है। इनके खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हैं। आरोपी जफर दीन के खिलाफ वारंट को एसएचओ नगरोटा और पुलिस चौकी प्रभारी सिद्दड़ा द्वारा जारी किया था। वहीं आरोपी मुस्कान अली के वारंट को एचएसओ झज्जर कोटली द्वारा डीएसपी नगरोटा के साथ-साथ एसपी ग्रामीण जम्मू की देखरेख में जारी किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें