फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह खाकी है, और यह जम्मू कश्मीर पुलिस है, लॉकडाउन ने बदल डाली कार्यशैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सोशल मीडिया पर राशन के लिए जूझती एक विकलांग महिला को देखा तो बाग ए बाहु का इंस्पेक्टर सुनिल कुमार महिला के घर पहुंच गया। उसको राशन दिया और कहा कि हर हफ्ते उसको जरूरी सामान देकर जाएगा। गाढीगढ़ का इंस्पेक्टर सोहन सिंह झौपड़ में रहने वाले बच्चों को किताबे बांटने पहुंच गया। कानाचक पुलिस स्टेशन में खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रसोई बनाकर अपने साथ से खाना बनाया और लोगों में बांटा। कहीं पुलिस कर्मी बच्चों को गेम्स बांट रहे हैं। कहीं बच्चों को कैमर बोट भेंट कर रहे हैं। ऐसे अनगनित उदाहरण हैं, जो पुलिस द्वारा लॉकडाउन में किए गए कार्यों के हैं। यह खाकी ही है और इस खाकी में जम्मू कश्मीर पुलिस के अफसर और कर्मी हैं। जो इस लॉकडाउन में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। लॉकडाउन का पालन कराने में तैनात पुलिस अपनी ड्यूटी तो कर रही है, साथ ही वी केयर फार यू नाम का अभियान चलाकर लोगों की मदद कर रही है। शायद ही पुलिस का यह रूप पहले कहीं देखा हो। लॉकडाउन ने पुलिस की कार्यशैली को ही बदल दिया है। अब तो बैरीकेटस पर भी कोरोना से बचो अमूमन चोकिंग के लिए सड़कों पर रखे बैरीकेटस अगल अलग संदेश होते हैं। इस समय पुलिस के बैरीकेटस पर लिखा गया है कि कोरोना से बचें। कोरोना को लेकर पुलिस की ओर से हर तरह की कोशिश की जा रही है, ताकि लोगों को इससे बचाया जा सके। जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल का कहना है कि पुलिस पर कई तरह की जिम्मेदारियां हैं। समाज में अपराध पर भी नजर रखनी है। कोरोना को लेकर लोगों की मदद भी करनी है। सभी थानेदारों से कहा गया है कि अपने अपने क्षेत्र में कोरोना की वजह से किसी को भी जरूरी चीज के लिए परेशान न होने दें। पुलिस लोगों की हर संभव मदद करेगी। लोग सिर्फ कोरोना को लेकर जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। बाकी कहीं पर किसी को कोई भी परेशानी है तो अपने पास के पुलिस थाने या फिर पुलिस चौकी में जानकारी दे सकते हैं। पुलिस अपकी निश्चित तौर पर मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें