फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिव मंदिर से आभूषण, नकदी ले उड़े चोर, साल में चोरी की तीसरी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोबका के ऐतिहासिक शिव मंदिर में वारदात, लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल
विज्ञापन

-प्रतिमाओं से दो सोने की नथलियां, दो जोड़ी कानों के कुंडल सहित अन्य गहने ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर/जम्मू। भलवाल तहसील के गांव सोबका के प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार रात को चोरों ने बड़ी वारदात की। चोर दान पात्रों से नकदी, प्रतिमाओं से सोने के आभूषण, सीसीटीवी कैमरे की एलईडी और डीवीआर भी उड़ा ले गए। पुलिस को चोरी की शिकायत दर्ज करा दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शिव मंदिर में बीते एक वर्ष में यह तीसरी चोरी है। इससे पहले मई 2023 में दो बार इसी मंदिर में चोरी हुई थी। इसकी शिकायत घरोटा थाने में दर्ज करवाई गई थी और चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई गई थी, लेकिन चोरों पर कार्रवाई न होने के कारण अब तीसरी बार मंदिर के अंदर बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया है। लोगों ने कहा, इस चोरी ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंकज शर्मा ने बताया कि सुबह पांच बजे जब मंदिर की साफ-सफाई एवं पूजा करने के लिए पहुंचे तो मंदिर के दान पात्र टूटे हुए देखे। सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने जब पूरे मंदिर परिसर को ध्यानपूर्वक देखा तो पाया कि चोर मंदिर के पिछले रास्ते से गेट तोड़कर भीतर घुसे थे। मंदिर के दोनों दान पात्रों को पानी की पाइप से तोड़ा गया था। मंदिर की प्रतिमाओं से दो सोने की नथलियां, दो जोड़ी कानों के कुंडल, दो सोने के मांग टीके भी गायब हैं। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


एक वर्ष में मंदिर में तीसरी चोरी से लोगों में रोष
एक वर्ष में मंदिर में चोरी की तीसरी वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने बताया कि मंदिर में बार-बार चोरी होने से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है। लोगों ने कहा कि पुलिस को इस मामले में संजीदगी दिखानी होगी और चोरों का जल्द पता लगाना होगा। लोगों ने कहा कि चोरों ने मंदिर से सिर्फ सोने के आभूषणों को ही चुराया और अन्य धातु से बने आभूषणों को वहीं रहने दिया। इसके अलावा जिस तरह से उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की एलईडी और डीवीआर को चुराया है उससे लगता है यह काम पेशेवर चोरों का है। उन्होंने डीएसपी से गुहार लगाई कि इस मामले को जल्द से जल्द हल किया जाए और चोरी का सामान बरामद किया जाए। इस मौके पर राजन शर्मा, प्रीतम शर्मा, गगन कुमार, परवीन मल्होत्रा, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें