बाड़ी ब्राह्मणा। बिश्नाह रोड पर एक मोबाइल फोन की दुकान से चोरों ने आठ मोबाइल फोन, एक एलईडी चोरी कर ली। सुनील कुमार निवासी वार्ड नंबर तीन बाड़ी ब्राह्मणा ने बताया कि उनकी मोबाइल फोन की दुकान है। मंगलवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पीछे की ओर का दरवाजा खुला है।
दुकान के अंदर गए, तो देखा कि आठ मोबाइल फोन, दो हेडफोन और एक एलईडी नहीं है। इसकी पुलिस को सूचना दी। सुनील ने पास के दुकान की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई, तो देखा कि एक महिला और एक पुरुष सुबह तीन बजे दुकान के बाहर बड़ा बैग लेकर जा रहे हैं। यह पहले भी इस इलाके में देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखे। संवाद