बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में शनिवार को एक ट्रक के चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया। कुलदीप सिंह निवासी नौशहरा राजोरी ने पुलिस को बताया कि वह 28 फरवरी को ट्रक औद्योगिक क्षेत्र में लगाकर घर चला गया। शुक्रवार को जब आया तो उसने देखा कि उसका ट्रक वहां पर नहीं है। इस बाबत आसपास में पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद