सांबा। जिला के समलाह पंचायत के तहत पेंठी में सोमवार रात चोरों ने डिस्पोजल की दुकान के ताले तोड़ कर गल्ले से दस हजार रुपये समेट लिए। दुकानदार प्रशोतम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पडेल ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे के करीब एक अन्य दुकानदार ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इस पर वह दुकान पर पहुंचे। वहां देखा कि ताले टूटे हैं और शटर का कुछ हिस्सा खुला है। गल्ले को देखा, तो उसमें रखे दस हजार रुपये नहीं थे। संवाद