पौनी के पुरेया में चोरी की घटना के बाद मालिक से पूछताछ करते हुए सब इंस्पेक्टर।
- फोटो : REASI
पौनी। तहसील मुख्यालय के साथ लगते पुरेया क्षेत्र में चोरों ने दो स्थानों से भेड़ और बकरियां चुरा ली हैं। दोनों स्थानों से एक-एक बकरी और भेड़ गायब हुई है। मवेशियों के मालिक मदन लाल और अब्दुल्ला को चोरी होने का पता सोमवार सुबह चला। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मवेशी घर के पास बनाए बाड़े में रखे थे। हर दिन की तरह रविवार को भी वैसा ही था, लेकिन सोमवार को दोनों स्थानों से भेड़-बकरी नदारद मिलीं। मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते माह चोर पुरेया स्थित एक दुकान से बैटरी चुरा ले गए थे। इससे पहले हायर सेकेंडरी स्कूल भारख में भी चोरों ने 10 बैटरियां निकाल ली थीं। संवाद