दो गो और शराब तस्कर भी गिरफ्तार, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने चोरी के आरोपी, गो तस्कर और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान, गोजातीय जानवर और अवैध शराब बरामद की है। घगवाल पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घगवाल पुलिस के अनुसार डीआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिकायत दी थी कि कंपनी का कीमती सामान चोरी हो गया है। इसके बाद जांच कर चोरी के आरोप में राज कुमार उर्फ राजू निवासी नरसिंह कॉलोनी घगवाल को गिरफ्तार कर 45 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया। वहीं, पुलिस चौकी राजपुरा ने मस्किन अली निवासी गुंद नगरी, जिला कठुआ को गिरफ्तार कर पशुओं को छुड़ाया। तीसरे मामले में पुलिस ने शराब तस्कर सुरिंदर सिंह निवासी चन्न कन्ना को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। डिप्टी एसपी गारू राम भारद्वाज और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी की देखरेख में एसएचओ थाना घगवाल भारत भूषण की टीम ने गिरफ्तारियां की हैं।