फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोर काबू, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

Thu, 19 Sep 2024 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने थाना स्टेशन सांबा में दर्ज चोरी के दो मामलों को सुलझा लेने का दावा किया है। चोर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत 5 और 6 सितंबर 2024 की मध्यरात्रि के दौरान दो दुकानों में चोरी के संबंध में विकास कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी सांबा और विकास महाजन निवासी मुख्य बाजार सांबा की ओर से पुलिस थाना सांबा में दर्ज की गई दो अलग-अलग लिखित रिपोर्टों के आधार पर, दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं।
जांच के दौरान चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए डीएसपी मुख्यालय सांबा ने थाना प्रभारी सांबा के तहत विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया था। नतीजतन, कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ भौतिक खुफिया जानकारी के आधार पर, एक संदिग्ध मोहित सिंह निवासी कैली मंडी सांबा को पकड़ा गया। आरोपी ने अपना जुर्म कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी और सामान सहित चोरी की संपत्ति बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक कुख्यात चोर है, जो जिला सांबा के विभिन्न पुलिस थानों और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के बाहर उसके नाम पर कई चोरी के मामलों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें