जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के खिलाफ आप विधायक मेहराज मलिक द्वारा की टिप्पणी का उनका विरोध का सामना करना पड़ा। पीडीपी विधायक व कार्यकर्ताओं ने मेहराज मलिक का विरोध किया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जैसे ही मेहराज मलिक सदन से बाहर आए वहां पहले से आए पीडीपी कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। मुफ्ती मोहम्मद सैयद के खिलाफ की टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा। विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए मेहराज मलिक ने सोमवार को मुफ्ती मोहम्मद सईद के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके लिए मेहराज मलिक और पीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। पीडीपी कार्यकर्ताओं ने मेहराज मलिक को कहा जिस सड़क पर वो चलते हैं, वो मुफ्ती मोहम्मद सईद की देन है। सोमवार को विधानसभा के बाहर मेहराज मलिक ने मुफ्ती मोहम्मद सईद को दलाल कहा था। ब्यूरो