जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल में सोनमर्ग के मुख्य बाजार में बीते दिन अचानक से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटे बाजार में उठने लगीं। सोनमर्ग के मुख्य बाजार में विनाशकारी आग के बाद कुछ ऐसा नजारा रहा।
'अग्निशमन और आपातकालीन वाहन की कमी'
सोनमर्ग के मुख्य बाजार में लगी आग पर स्थानीय निवासी मंजूर आह ने कहा कि यहां अग्निशमन और आपातकालीन वाहन की कमी शर्मनाक है। इसकी जिम्मेदारी राजनेताओं और प्रशासन पर होती है। सोनमर्ग ट्रेड यूनियन पिछले 20 सालों से अग्निशमन और आपातकालीन वाहन की मांग कर रही है।
'यहां अग्निशमन सेवा केंद्र बने'
एक अन्य स्थानीय निवासी उमर फारूक ने बताया कि सोनमर्ग ट्रेड यूनियन कई सालों से अग्निशमन सेवा केंद्र की मांग की जा रही है। फिर भी सरकार ने एक इंच भी नहीं हिलाया। सरकार सोनमर्ग से बहुत राजस्व कमाती हैं, लेकिन लोगों की संपत्ति के कल्याण और सुरक्षा के लिए सोनमर्ग में कुछ भी निवेश नहीं किया। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म बची है, तो उन्हें यहां अग्निशमन सेवा केंद्र बनाना चाहिए।