विजयपुर में मोबाइल की दुकान में चोरों होने के बाद सामान देखता दुकानदार।
विजयपुर। थाना अंतर्गत रामगढ़ रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाई। चोर दुकान से लगभग डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए। नरेश शर्मा उर्फ छोटू निवासी विजयपुर ने बुधवार सुबह देखा तो शटर का ताला टूटा है। दुकान का सामान बिखरा हुआ था। उसमें से लगभग 20 मोबाइल गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शक के आधार पर दूसरे राज्य के रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेेकर पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी टी. खजूरिया ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद