विजयपुर में चोरी की वारदात के बाद बिखरा सामान।
विजयपुर। जख इलाके में इन दिनों चोरों ने तांडव मचा रखा है। आए दिन चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र के जख गांव में चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार मोहन लाल, मदन लाल, केवल कुमार ने बताया कि वह रविवार की रात को नौ बजे दुकान बंद करके जाते हैं। सुबह आकर देखा तो पांच दुकानों के ताले टूटे थे। चोरी की वारदात की जानकारी पाकर एसएचओ विजयपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर नुकसान का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद