फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रकों की बैटरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब वह खड़े ट्रकों की बैटरी भी चोरी करने लगे हैं। हालांकि गाड़ियों से चोरी के मामले पहले भी थाना क्षेत्र में आते रहे हैं, लेकिन एक रात में तीन ट्रकों की बैटरी चोरी होना बड़ी वारदात को अंजाम देने के बराबर है। डोलिया क्षेत्र में सतपाल राकेश और सिकंदर ने ट्रक खड़े किए थे। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें किसी ने बताया कि आपके ट्रकों की खिड़कियां खुली हैं। वह ट्रक के पास पहुंचे तो देखा कि ट्रक से बैटरियां गायब हं।ै लोहे के औजार से ट्रक के ताले तोड़े गए थे। उसके बाद चोरी को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें