विजयपुर। कस्बा में खोली गई अर्द्ध सैनिक बल कैंटीन में चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने कैंटीन का तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जब इसकी जानकारी कैंटीन के मालिक नीरजा कुंडल को मिली तो विजयपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि लगभग 30 हजारा रुपये का सामान चोरी हो गया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।