फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ चोरों ने की सेंधमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की बरोड़ी पंचायत के अंतर्गत दुकान में चोरी करने का मामला सामने आया है। महेंद्र सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद करके घर चले गए। रविवार सुबह उन्हें किसी से फोन पर सूचना मिली कि दुकान के शटर खुले मिले। वह दौड़कर दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में चोरी हो गई है। दुकान के अंदर कीमती सामान तेल, देसी घी के डिब्बे और साथ में 15 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें