बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत लोअर कार्थोली में वार्ड नंबर-4 में चोरी का एक मामला सामने आया है। कुलदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात को घर में सो रहे थे। उनकी पत्नी रात को 1.00 बजे के करीब उठी तो उसने देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है। उसने तुरंत मुझे जगाया, हमने देखा कि अलमारी में रखे 30 हजार रुपये और 2 तोला सोना गायब है । उन्होंने बताया कि उन्हें जरा सी आवाज भी नहीं आई कि उनके घर में चोरी हो रही है। उन्होंने बताया कि चोरों ने शायद किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे वह बेहोशी की हालत में पड़ गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद