विजयपुर। थाना अंतर्गत राया में चोरों ने सूने घर में सेंध लगाई। चोर लगभग 20 लाख के जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार राया निवासी अमित सिंह पुत्र दया सिंह के घर चोरों ने सेंध लगाई। उस समय घरवाले डाक्टर के पास गए थे। वापस आए तो देखा कि दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे हैं। कमरे में सामान बिखरा है। अंदर रखे लगभग 20 लाख के जेवरात और अन्य सामान गायब था। उन्होंने विजयपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद