विजयपुर। थाना क्षेत्र के गगौर स्थित एक सीमेंट स्टोर से 10 क्विंटल सरिया चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सीमेंट स्टोर में रखा 10 क्विंटल सरिया चोरी होने की सूचना मालिक को मिली तो उन्होंने विजयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद