जम्मू। डिग्याना में वाहन चोरी करने वाले शातिर को दबोचा है। उससे तीन स्कूटियां बरामद की गई। संजय नगर की रेखा देवी ने डिग्याना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी स्कूटी (जेके02बीएफ 8083) चोरी हो गई। पुलिस ने क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसके आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लिया। जब जोर देकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने माना कि उसने ही उक्त नंबर की स्कूटी चोरी की थी। यह भी बताया कि दो और स्कूटियां चोरी की हैं। आरोपी दीपक कुमार निवासी बख्शी नगर की निशानदेही पर तीनों वाहन बरामद किए। इनमें जेके02बीएफ 8083, जेके02बीएल 3222 और जेके02बीआर 2472 शामिल है। ब्यूरो