सांबा। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। दिन के समय भी वाहन चुरा रहे हैं। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर एक युवक मखनु ने बाइक न. जेके 02 एके 0599 को खड़ी कर दुकान पर गया। थोड़ी देर बाद देखा बाइकचोरी हो चुकी थी। मखनु ने बताया कि वह बाइकको लॉक कर गया था। दिन दहाडे़ चोरी के मामले बढ़ने से लोग भयभीत हैं। इससे पहले भी फ्लाईओवर के नीचे से आधा दर्जन बाइक के चोरी होने की सूचना है। संवाद