फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार विक्र्रेता के घर से नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत एक अखबार विक्रेता के घर चोरी का मामला सामने आया है। चैन लाल निवासी राजीव कॉलोनी बाड़ी ब्राह्मणा में किराए पर रहते हैं। वह मूलरूप से पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह वीरवार रात को सुबह 4.00 बजे उठकर काम पर जाने लगे तो देखा कि घर के आंगन में कपड़े बिखरे पड़े हैं। उन्होंने उसको इकट्ठा किया, तो देखा कि घर का एक दरवाजा खुला है। जैसे ही वह अंदर गए तो उनको पता चला कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत घर के सदस्यों को उठाया और जांच की घर में रखे 25 हजार रुपये और सोने का एक झुमका, बर्तन और अन्य सामान चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से तफ्तीश करने पर देखा गया कि चोरों द्वारा घर के आंगन में एक लकड़ी का डंडा भी रखा गया था। शायद वह अगर रात को कोई जाग जाता तो उससे मारपीट कर सकते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें बेहोश करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस में शिकायत करने बाद दो सिपाही मौके पर आए और मुआयना किया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें