फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला गहने ले उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। चकरोई गांव में पुराने कपड़ों के बदले बर्तन देने के बहाने घर में घुसकर एक महिला ने सोने के गहने चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला गांव में काफी समय से आ रही थी।
विज्ञापन

महिला अनीता देवी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह चांदी की पाजेब ले गई थी, जिसे बाद में वापस कर दिया था। अब घर में आने पर उसने बातों-बातों में कोई पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। घर में किसी के न होने के चलते उसने अलमारी में रखे सोने के आभूषण चोरी कर लिए। होश आया तो देखा कि वह कमरे में अकेली है।
परिवार के सदस्य जब शाम के समय आए तो इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले के बारे में पंचायत के पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार को दी गई। इस पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा गया। उसमें महिला को सिर पर पुराने कपड़ों की गठरी ले जाते देखा गया। इस संबंध में चकरोई पुलिस पोस्ट पर जानकारी दी गई। पुलिस ने उक्त महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला आया है। गुरदीप सिंह जो सिपाही हैं और इस समय संतरी की ड्यूटी पर हैं। रविवार को मोटरसाइकिल थाने के बाहर खड़ा किया। जब बाहर आए तो मोटरसाइकिल नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें