रामगढ़। क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी के मामले बढ़ गए हैं। अब सीमावर्ती गांव कजयाल में चार मवेशी चोरी हो गए हैं। किसान भोजराज पुत्र पूर्ण चंद निवासी कजयाल वीरबार सुबह मवेशियों को चारा डालने के लिए गए तो देखा कि मवेशी नहीं हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद