बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर कार्थोली के गांव कार्थोली दसाल के प्राइमरी स्कूल में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार की रात चोरों ने स्कूल से रसाई गैस के दो सिलिंडर, एक भट्टी, तीन पतीले, स्टील के 12 गिलास, चाय के कप के दो सेट, स्टील की 11 प्लेट और बच्चों के लिए 15 दिन का राशन, जिसमें दाल चावल राजमा और अनेक प्रकार की दालें थीं। सभी चुरा ले गए हैं।
स्कूल के शिक्षक ने बताया कि जैसे ही वह सुबह स्कूल आए तो देखा कि रसोई घर का दरवाजा टूटा है, जिसमें सारा कीमती सामान गायब है। उन्होंने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने चोरी वाली जगह का मुआयना किया और कार्रवाई शुरू कर दी। सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क का कहना है कि स्कूल में 160 के करीब बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इस स्कूल का काफी महत्व है। यहां केंद्र सरकार से भेजे गए मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भी दौरा किया। स्कूल को अच्छे रखरखाव और पढ़ाई के लिहाज से सम्मानित भी किया जा चुका है। इस तरह से इस स्कूल के अंदर से बच्चों के इस्तेमाल में लाए जाने वाली चीजों को चुराकर ले जाना बड़ी वारदात है।