बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत मीन सरकार के गांव बर्जानी तालाब में सूने घर में चोरों ने सेंध लगा दी। इसमें चार घर से 5.5 तोला सोना और 5000 रुपये चुरा ले गए।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद यूनिस पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बर्जानी तालाब ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका परिवार शादी में गया था। रविवार देर रात को जब वह घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर गए तो आलमारी में रखा 5.5 तोला सोना और 5000 रुपये गायब हैं। उन्होंने आस पड़ोस में इसके बारे में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं चल पाया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद