घगवाल। कस्बे के गुड़ा जट्टां गांव में वीरवार की रात्रि चोरों ने एक घर के ताले तोड़ कर सोने के जेवरात चुरा लिए। जानकारी के अनुसार गुड़ा जट्टां निवासी अनिल सिंह ने घगवाल थाने में मामला दायर कराया है कि उनका भाई सुनील सिंह वीरवार की रात रिश्तेदार के घर गए थे। जब वह वापस आए तो घर में हुई चोरी का उन्हें पता चला। चोर घर के ताले तोड़ कर घर से 10 से 12 तोले सोने के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद