बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने के अंतर्गत तीन गाय चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पूनम जमवाल पत्नी शमशेर सिंह निवासी राजपुर कुल्लड़ ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को उन्होंने अपनी तीन गाय बांध रखी थी, लेकिन सुबह उठने पर देखा कि उसके जानवर वहां नहीं हैं। उसने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। बाद में बाड़ी ब्राह्मणा थाने में मामला दर्ज कराया। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद