फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट के भट्टे पर काम करने वाले मजदूर से किसी युवक ने बात करने के बहाने फोन मांगा और रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव कनहाल में एक ईंट भट्ठे के मजदूर लल्लू से एक युवक ने बात करने के लिए मोबाइल फोन मांग लिया। देखते ही देखते युवक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। मजदूर मूल रूप से बिहार का निवासी है। मौजूदा समय में वह क्षेत्र के कनहाल में एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। सोमवार को वह सामान की खरीदारी के लिए भट्ठे से कनहाल आ रहा था। बीच रास्ते में एक युवक ने उससे फोन करने के बहाने फोन मांगा और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया, कि वह उसे कनहाल में छोड़ देगा। लेकिन रास्ते में ही एक घर के पास पहुंच कर उसने कहा कि यह मेरी बहन का घर है। तुम जाकर इसका गेट खटखटाओ। जैसे ही मजदूर गेट तक पहुंचा, मोटरसाइकिल सवार मोबाइल लेकर फरार हो गया। मजदूर लल्लू ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें