फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से चोर जेवरात और नकदी ले उड़े

विज्ञापन
चोरी की घटना में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। वार्ड-12 में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर से जेवरात के साथ ही कीमती सामान ले उड़े। चोरों ने चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार के सदस्य इलाज के लिए लुधियाना गए थे। जब वह लौटे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे पड़े हैं। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

उन्हें आशंका हुई कि घर में चोरी हो गई है। अंदर जाकर देखा तो सारा कीमती समान, गहने, नकदी, बर्तन एलसीडी गायब थी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज किया। घर की मालकिन संतोष कुमारी पत्नी प्रेमपाल ने बताया कि उन्होंने घर के अंदर एक लाख रुपये रखे थे और गहने भी अलमारी के रखे थे, जिसे चोर चुरा कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि बर्तन भी चोरों ने नहीं छोड़े। एलसीडी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। महिला पति के इलाज के लिए लुधियाना गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें