फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ने दुकान को बनाया निशाना वनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पंचयात बड़ियाल ब्राह्मणा के गांव बस्ती रामनगर में सोमवार की रात चोर ने एक दुकान को निशाना बना भीतर रखी नगदी व कीमती समान ले भागा। बताया जा रहा है कि चोर ने घर का गेट खोल (दुकान का पिछला दरवाजा) लोहे की रॉड से तोड़ कर चोरी की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब दुकानदार राकेश शर्मा उठे तो देखा अंदर का ताला टूटा है। चोरी की आशंका होने पर दुकान के भीतर गए तो अंदर गल्ले से रुपये और देश घी के डिब्बे व बादाम, काजू सहित अन्य सामान नहीं मिला। सुबह आसपास के लोगों को किराना की दुुुकान में हुई चोरी के बारे में जानकारी देने पर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर चोरी की वारदात का पता चला।
इस संबंध में गांव बड़ियाल ब्राह्मणा में पुलिस पोस्ट पर जानकारी देने पर पुलिस ने चोर व उसके साथियों को गिरफ्तार किया। चोर की पहचान सलीम निवासी कलाली टिब्बा के रूप में हुई। पूछताछ करने पर सलीम ने बताया कि वह वारदात में शामिल है। उसके साथ ही वह चिट्टे का भी धंधा करता है। पुलिस ने उसके जरिये उसके साथी चक आगरा के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। पुलिस क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के दूसरे लोगों की तलाश कर रही है। जो सलीम से मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें