फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशनह क्षेत्र के गांव तरफ ब्राह्मणा मैं बीती रात को चोरों द्वारा रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर हुई चोरी - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र में चोरी की वारदातों को चोर लगातार अंजाम दे रहे हैं। वहीं चोरों द्वारा सोमवार की रात को गांव तरफ ब्राह्माणा में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया गया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़ने के बाद अंदर से गल्ले में पड़ी नकदी लगभग 18 हजार रुपये और कीमती कपड़े, जिनमें जींस पैंट, शर्ट और टोपियां और अन्य कीमती कपड़े चुरा कर ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि दुकान के ताले टूटे हैं। दुकान के अंदर खोलने के बाद सामान बिखरा मिला। उसे इस चोरी की वारदात का पता चला, जिसके बाद दुकान के मालिक निशांत खजूरिया में चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की वारदात की जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें