बिश्नाह। गांव पंडोरिया ब्राह्मणा में वीरवार की रात घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। केवल कृष्ण ने बिश्नाह में दर्ज कराने मामले में बताया कि उसने वीरवार की रात को स्वराज 855 ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया था। शुक्रवार की सुबह देखा तो ट्रैक्टर गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद