मीरां साहिब। क्षेत्र में रात में चोरियों के मामलों में बढ़ोतरी होने पर लोगों ने रोष जताते हुए गिरोह को काबू करने की मांग की है।
मीरां साहिब में जम्मू-कशमीर पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि मवेशियों की हो रही चोरियों को लेकर ऐसे गिरोह का पता लगा कार्रवाई की जाए। मरालिया, कोठे शेख, गाजिया आदि गांव में किसान सुभाष शर्मा, गुरदास चंद, रतन लाल की छह गाय चोरी हुई है। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट कराने के साथ अपने स्तर पर भी गायों की तलाश की। उन्होंने कहा कि कई लोगों का रोजी- रोटी का साधन दूध बेचने पर निर्भर है। चोर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सक्रिय चोर गिरोह को काबू करने के साथ मवेशियों की तलाश की जाए।
प्रेसवार्ता में , अविनाश शर्मा, विक्रांत, मनोज कुमार, सुरेश संग्राल, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे।