फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहाल गांव में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहाल गांव में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन

बिश्नाह। क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर जिसे चाहे उसे निशाना बना रहे हैं। लोगों के घरों दुकानों से जो मिलता है उठा ले जा रहे हैं। पुलिस इन्हें रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है। मंगलवार की रात को चोरों ने गांव रेहाल में तीन दुकानों के ताले तोड़कर गल्ले में पडे़ पैसे व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी का पता दुकान मालिकों को उस समय लगा जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। इस दुकान के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। शटर खुला पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए व दुकानदारों के बयान दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें