फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल चोरी के लिए आरटीसी की बस को ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की बस से डीजल चोरी करने के लिए चोर बस को ही ले उड़े। जेकेआरटीसी के बिक्रम चौक स्थित यार्ड के बाहर पेट्रोल पंप पर बस खड़ी थी, जहां चोर बस का शीशा तोड़कर उसे ले गए और बस से डीजल चोरी कर रेलवे रोड स्थित रिजर्व बैंक के सामने छोड़ दिया। आरटीसी प्रबंधन ने इस मामले में त्रिकुटा नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू से अमृतसर, लुधियाना रूट पर चलने वाली बस पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। बस में 260 लीटर डीजल भरा था। चोर बस को पेट्रोल से पंप से ले गए, जिसकी भनक न पेट्रोल पंप और न ही आरटीसी के कर्मचारियों को लगी। सुबह जब चालक वहां पहुंचा तो उसे बस नहीं मिली।
पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि बस चोरी हो गई। इसके बाद बस को रिजर्व बैंक के सामने खड़ी देखा गया। जब जेकेआरटीसी के कर्मचारी पहुंचे तो बस की टंकी से डीजल चोरी हो गया था। इसके बाद चालक ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद इस संबंध में त्रिकुटा नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

बता दें कि आरटीसी में पिछले कुछ दिनों से चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ई-टिकट मशीन चोरी हुई थी, जिससे 25 हजार रुपये तक के टिकट फर्जी रूप से काटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें