जम्मू। नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर में एक दुकान से हजारों रुपये के औजार चोरी हो गए। दुकान में वाहन ठीक करने वाले उपकरण पड़े हुए थे। सोमवार को सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी दुकान से उपकरण गायब थे। कुल मिलाकर 50 हजार रुपये के उपकरण चोरी हुए हैं। हैरत की बात है कि यह चोरी नरवाल पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक हुई है। पुलिस के पास इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।