जम्मू। मोबाइल की दुकान से हजारों रुपये की चोरी हुई है। दुकानदार अजय कुमार निवासी सगून ने कहा कि उसकी दुकान के ताले तोड़कर लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। चोरों ने लगभग साठ हजार रुपये का सामान चोरी किया है। पुलिस स्टेशन झझर कोटली में मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो