फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिडको फेज-1 के हनुमान मंदिर दो साल में नौवीं चोरी, दानपात्र से चोरों ने निकाले पैसे, मूर्ति तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आरोप - दो साल में तीन बार एसएचओ बदले, नहीं रुक रहीं चोरी की वारदातें
विज्ञापन

- राजपुरा के मदवाल में भी करियाना और मेडिकल शॉप के ताले तोड़ सामान चुराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ जिले में चोरी की वारदातें भी लगातार बढ़ रही हैं। वीरवार की रात को शातिरों ने कस्बे में दो स्थानों पर एक मंदिर और दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सिडको फेज-1 स्थित हनुमान मंदिर में चोरी हुई है। चोरों ने दानपात्र तोड़कर नकदी चुराई और मूर्ति भी तोड़ दी। जानकारी के अनुसार कि मंदिर में बीते दो साल में नौवीं बार चोरी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस इन चोरियों में शामिल किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
लोगों का आरोप है कि सांबा थाने में दो साल में तीन एसएचओ बदले हैं, लेकिन वारदातों पर अंकुश नहीं लगा है। हर बार मंदिर के दानपात्र को तोड़कर शातिर नकदी और कीमती सामान चुराकर ले जाते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई सीमित है। वहीं, राजपुरा तहसील के मदवाल में वीरवार की रात दो दुकानों के ताले टूटे हैं। एक करियाना की दुकान से सामान चुराया गया है। मेडिकल की दुकान के भी ताले टूटे मिले। 10 दिन पहले पलूरा से सुरिंदर चौधरी की दुकान से शटरिंग का सामान और लोहे की प्लेटें चोरी हुई हैं। इसके अलावा मधून निवासी अनूप की दुकान से लोहे की प्लेटें और राजपुरा में भी सुरेश कुमार की 30 शटरिंग की प्लेटें चोरी हो चुकी हैं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

क्षेत्र में हो रही चोरियों से क्षेत्रवासियों व दुकानदारों में डर है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ते ही चोरी की वारदातें भी काफी बढ़ जाती हैं, जिसके लिए पुलिस को रात के समय में गश्त बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें