फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शटर के ताले तोड़ नए मोबाइलों के साथ पुराने भी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के पाश इलाके गांधी नगर में एक मोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। बेस्ट प्राइस जोन में लगाई सेंध में लाखों रुपये के मोबाइल चोर ले गए।
विज्ञापन

दुकानदार राकेश ने बताया कि उनकी दुकान के पते पर एक पार्सल आना था। सोमवार को पार्सल वाला जब पहुंचा तो उसने कहा कि पार्सल ले जाएं। साथ ही यह भी बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे थे। दुकान में रखे करीब चार लाख के मोबाइल और एक लैपटाप चोरी हुआ है। चोर दुकान के अंदर तोड़फोड़ भी करके गए। यहां तक कि नए मोबाइलों के साथ मरम्मत के लिए आए मोबाइल भी चोर ले गए। चोरी से पहले शातिरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी और इसके पूरे सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें