सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। कस्बे में दिनदहाड़े चोरों ने सुनार की दुकान से सोने के 35 ग्राम आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दो लोग सुनार की दुकान पर आए और सोने के आभूषण देखने लगे। चोरों ने सोने के 35 ग्राम के आभूषण चुरा लिए, जिनकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।
चोरी का पता लगते ही दुकान के मालिक राजू ने घगवाल थाने को सूचित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। दुकान पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया, जिसमें दो चोर वारदात को अंजाम देते दिखे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर चोरी में शामिल दो लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले भी सोमवार को मलानी के छन परोतां में सोने के आभूषण के साथ नकदी चोरी का मामला सामने आया है। वहीं, रंदवाल में भी लाखों की चोरी का मामला बीते माह सामनेे आया था। दोनों मामलों में पुलिस को कोई सफलता अभी तक नहीं मिल सकी है। दिनदहाड़े चोरी की वारदात से लोग भी भयभीत हैं।