फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मोबाइल लोकेशन से 48 घंटे के बाद चोर ट्रेस, तीन महीने पहले छोड़ी नौकर की नौकरी

विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार नौकर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। त्रिकुटा नगर में मार्बल व्यापारी के घर चोरी का मामला 48 घंटे के बाद सुलझ गया। चोरी करने वाला घर का नौकर ही निकला। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ में आया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल लिया। आरोपी से करीब एक करोड़ के हीरे और सोने के गहने व 5.57 लाख की नकदी बरामद हुई। उसने रणनीति और संयोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सबीर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायपुर बहराइच का है, जो इस समय मलिक मार्केट में रहता है। 20 मई को व्यापारी राजेश जैन ने शिकायत में बताया था कि परिवार के साथ श्रीनगर गया था। जब लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस की विशेष टीम ने मामले की अलग-अलग कड़ियां जाेड़ते हुए आरोपी को दबोचा।

सबीर ने तीन महीने पहले ही नौकर की नौकरी छोड़ दी थी। वारदात के दो दिन पहले काम पर लौट आया था। परिवार के साथ श्रीनगर जाने की तैयारी कर रहे राजेश जैन जब अलमारियों को लॉक कर रहे थे तो आरोपी छिपकर देख रहा था। परिवार के घर से जाने के बाद सबीर भी निकल गया, लेकिन उसे सब मालूम था कि घर के किस कोने में किस ताले की चाबी पड़ी है।
विज्ञापन


किराए के कमरे से मिला चोरी का सामान

पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों और काम करने वालों की जानकारी ली। मोबाइल नंबरों की चोरी के दिन की लोकेशन निकाली। जब नेटवर्क का डंप निकाला तो देखा कि केवल सबीर की लोकेशन घर के अंदर से बाहर तक की थी। यही नहीं, परिवार की मौजूदगी में वह चार बार घर पर भी आया। यहीं से शक यकीन में बदल गया। हिरासत में लेकर सख्ती की गई तो आरोपी मान गया कि चोरी उसने की है। उसने गहने और नकदी मलिक मार्केट में किराये के कमरे में छिपाए हुए थे।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल की खिड़की से घर में घुसा था आरोपी

राजेश ने घर के भीतर सब कुछ लॉक कर दिया। बाहर जाने पर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, लेकिन घर की दूसरी मंजिल पर कमरे की ऊपर की खिड़की खुली रह गई। इसका फायदा उठाते हुए सबीर घर के अंदर घुस गया। अलग-अलग जगहों से चाबियां उठाईं और गहने एवं नकदी चुराने के बाद चाबियों से लॉक भी लगा दिए। इसी एंगल को लेकर जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें