चोरी के ट्रैक्टर की बरामदगी कर पंजाब के होशियारपुर से पकड़ा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने चोरी के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इसमें 12.5 लाख रुपये की बरामदगी की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घगवाल में दर्ज चार चोरी के चार मामलों के 48 घंटे के भीतर खुलासा किया है और आरोपी को चोरी के ट्रैक्टर की बरामदगी करते हुए होशियारपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चौकी राजपुरा (थाना घगवाल) में राज कुमार पुत्र सांजी राम निवासी छन्न अरोडियां जिला कठुआ ने अपने ट्रैक्टर (जेके08सी-8267) के घर से चोरी होने के संबंध में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस चौकी राजपुरा ने थाना घगवाल में मामला दायर करवाया गया और जांच शुरू हुई। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय सांबा के नेतृत्व में थाना प्रभारी घगवाल और प्रभारी पुलिस चौकी राजपुरा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। तकनीकी सहायता के साथ जिला पुलिस होशियारपुर (पंजाब) के आरोपी को पकड़ने में सफल रही। आरोपी की पहचान कुलजीत सिंह निवासी नवां पिंड तारागढ़, जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।