फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कबाड़ की दुकान में लाखों की सेंध, दूसरे ही दिन दबोचा

विज्ञापन
नकदी ​के साथ गिरफ्तार चोर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कबाड़ की दुकान में लाखों रुपये की सेंध लगाने वाला दूसरे ही दिन पकड़ा गया। आरोपी से चोरी के पैसे बरामद कर लिए हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का अजय सिंह त्रिकुटा नगर में रहता है। उसके दोस्त कबाड़ की दुकान पर काम करते हैं। कुछ दिन पहले अजय दोस्तों के साथ दुकान में रात को सो गया। रात को मौका पाकर उसने ढाई लाख रुपये चुरा लिए। जाते हुए आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर ले गया।
अगले दिन दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दुकान में सोए सभी 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अजय ने कबूल किया कि उसने ही चोरी की है। पैसों को झुग्गी में छिपाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशियन के घर में चोरी
डिग्याना के गोविंदपुरा में इलेक्ट्रिशियन के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। मंगल सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह किसी काम से बाहर गए थे। जब आए तो देखा कि दो ट्रंक टूटे हैं और 20 हजार रुपये गायब है। डिग्याना पुलिस चौकी ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें