सांबा। चोरों ने रविवार रात एक घर से 6 तोले सोने के आभूषण और 18 हजार नकदी चोरी कर ली। चोरों ने सरकारी डिग्री काॅलेज में कार्यरत एडहाक कर्मी सुनील कुमार के घर को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार सपवाल चोकी क्षेत्र के गांव बढ़ेरी में चोरों ने सुनील कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी बढ़ेरी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुनील के अनुसार ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे नकदी और सोना के आभूषण ले गए। सुनील कुमार ने बताया कि हम किसी काम के लिए कहीं गए थे। घर पहुंचे तो सारा समान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी नकदी से 18000 हजार रुपए और सोने के आभूषण चोरी हो चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया है। संवाद