विजयपुर के वार्ड 5 में चोरों द्वारा तोड़ा गया छट्टर
विजयपुर। चोरों ने कस्बा के वार्ड नंबर पांच में स्थित कूरियर की दुकान को निशाना बनाकर दस हजार रुपए नकदी और लाखों का सामान चुरा लिया। यहां से चोरों ने लैपटाप, मोबाइल और अन्य सामान सहित करीब दस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक ज्योति कुमार पुत्र जगदीश राज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वे दुकान बंद करके गए थे। लेकिन बुधवार को दुकान पर पहुंचने पर उन्हें दुकान में चोरी का पता चला। इसके बाद विजयपुर पुलिस को सूचित किया।थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी का जायजा लिया।इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद