अखनूर। कस्बे के शीतला मंदिर में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने सेंध लगाकर सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजा बाजार के बीच शीतला मंदिर में शुक्रवार रात करीब सात बजे माथा टेकने में चार युवकों ने मंदिर में प्रवेश किया। इसमें चार युवकों, जिसमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। महंत ने तीन युवकों को प्रसाद दे रहे थे। एक अंदर प्रवेश करके भगवान कृष्ण की मूर्ति से मुकुट, नथ चुरा ली। युवकों के मंदिर से चले जाने के बाद महंत ने भगवान की मूर्ति से मुकुट और नथ सहित आभूषण चोरी होने की जानकारी मिली। जिस पर आसपास लोगों को सूचना देने पर लोग एकत्रित हो गए। चोर तब तक गायब हो गए थे। पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।